नाथेलाव तालाब की नहर ओवरफ्लो, हीरा बाग कॉलोनी में जलभराव; घरों में पानी घुसने का खतरा
बांसवाड़ा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 स्थित नाथेलाव तालाब की नहर ब्लॉक होने से हीरा बाग कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन गई है। नहर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। पार्षद महावीर बोहरा के अनुसार, नहर में रुकावट या अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हुई है। समय रहते समाधान नहीं हुआ तो पानी घरों में घुस सकता है। वहीं, क्षेत्र में प्रस्तावित जैन महाराज का कार्यक्रम भी प्रभावित होने की आशंका है। पार्षद ने सिंचाई विभाग और नगर परिषद को समस्या से अवगत कराया है।
#BanswaraNews #Banswara #WaterLogging #HeeraBaghColony #NathalavTalab MunicipalCouncil PublicIssue RajasthanNews LocalNews Cut2CutLive