दिल्ली से बचकर पटना पहुंचा, फिर भी नहीं बच सका... दर्जनों नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी रेहान अंसारी पुलिस के शिकंजे में
गया। गया जिले में नाबालिग से दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गया था। वहां कुछ दिनों तक छिपकर रहने के बाद वह पटना पहुंचा और दूसरे स्थान पर फरार होने की तैयारी में था। इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
#gayadastak
#गयाजी
#GayaNews
#gaya
#लेटेस्ट
#latestnewsgaya
#गया_हो