औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने दी छठ की बधाई, राज्य में अटकलों वाली राजनीति पर बोले- नीतीश का स्वागत, लालू-तेजस्वी मिलकर निशांत को बनाएगें सीएम
बिहार में सत्ता को लेकर वर्तमान में चल रहे अटकलों-बयानबाजी व कयास को लेकर औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने अपनी बातें रखी. राजनीतिक मुद्दे पर बोलते हुए औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि मुंबई में जो बयानबाजी छठ पर्व को लेकर हो रही है, वह ठीक नहीं है. देश में जो राज्यवार लिंग भेद पर जो राजनीति कर रहे हैं, वह हिंदुस्तान में नहीं होनी चाहिए. वहीं, रोहिणी आचार्य जी के बयान, कि नीतीश कुमार चाचा है, इसपर अभय कुशवाहा ने कहा कि रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को चाचा कहा है, तो गलत क्या है. यदि नीतीश कुमार साथ में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत रहेगा. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी ने मिलकर नीतीश कुमार को पूर्व में भी मुख्यमंत्री बनाया था. फिर साथ आएं लालू- तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाएगें. लालू- तेजस्वी ने बनाने का कार्य किया है. किंतु लोग भूल जाते हैं, यह अलग बात है. अभय कुशवाहा ने यह भी कहा, कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के पास जब कुछ नहीं था, तो उस समय उन्हें राज्यसभा में भेजने का काम लालू प्रसाद यादव ने किया था. हम सिर्फ नीतीश कुमार की बात नहीं कर रहे हैं. बल्कि रामविलास पासवान के संबंध में भी बात कर रहे है.
राजद की 25 सीटें जरूर, पर वोट शेयर सबसे ज्यादा इसी पार्टी के साथ
कुशवाहा ने कहा, कि बिहार में राजद की 25 सीटें हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत, वोट शेयर मतदाता मलिक ने राजद को ही दिया है. भाजपा कहती है, कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उनका वोट कहां है, सबसे ज्यादा वोट बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के हिस्से में आई है. अभय कुशवाहा ने कहा, कि यूपी में परिवर्तन की लहर बन चुकी है. यूपी में अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे. वहीं, 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेगें.