Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

Latestnewsgaya

'विपक्ष नहीं आया तो मैं क्या कहूं…' गया में महागठबंधन के विधायकों प्रबोधन कार्यक्रम से रहे दूरी, सवाल पर टाल गए विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार

गया: बिहार विधानसभा के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम के दौरान गया शहर के विपार्ट में जब मीडिया ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से विपक्ष की अनुपस्थिति को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए गोल-मटोल जवाब दिया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से पूछा गया कि आखिर विपक्ष के बड़े नेताओं ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से दूरी क्यों बनाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "यह कोई विषय नहीं है। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया था। अब अगर कोई नहीं आया, तो इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता।" उन्होंने इस मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।

गया शहर के भी बिपार्ड में आयोजित यह दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े विषयों की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई विधायक और प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति साफ तौर पर नजर आई।

विपक्ष के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या विपक्ष ने किसी रणनीति के तहत कार्यक्रम से दूरी बनाई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
दूसरी ओर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस पूरे मामले को तूल देने से बचते हुए साफ कहा कि सभी दलों और जनप्रतिनिधियों को समान रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होना या नहीं होना संबंधित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधायकों का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है।
Samrat Choudhary 
Dr. Prem Kumar 
District Administration, GAYA 
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल 
Tejashwi Yadav 
#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaNews 
#कांग्रेस 
#gayabipard 
#latestnewsgaya 
#gaya

'विपक्ष नहीं आया तो मैं क्या कहूं…' गया में महागठबंधन के विधायकों प्रबोधन कार्यक्रम से रहे दूरी, सवाल पर टाल गए विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार गया: बिहार विधानसभा के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम के दौरान गया शहर के विपार्ट में जब मीडिया ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से विपक्ष की अनुपस्थिति को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए गोल-मटोल जवाब दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से पूछा गया कि आखिर विपक्ष के बड़े नेताओं ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से दूरी क्यों बनाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "यह कोई विषय नहीं है। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया था। अब अगर कोई नहीं आया, तो इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता।" उन्होंने इस मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया। गया शहर के भी बिपार्ड में आयोजित यह दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े विषयों की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई विधायक और प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति साफ तौर पर नजर आई। विपक्ष के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या विपक्ष ने किसी रणनीति के तहत कार्यक्रम से दूरी बनाई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। दूसरी ओर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस पूरे मामले को तूल देने से बचते हुए साफ कहा कि सभी दलों और जनप्रतिनिधियों को समान रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होना या नहीं होना संबंधित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधायकों का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है। Samrat Choudhary Dr. Prem Kumar District Administration, GAYA R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Tejashwi Yadav #gayadastak #गयाजी #GayaNews #कांग्रेस #gayabipard #latestnewsgaya #gaya

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 12, 2026

'जनता पर टैक्स का डबल अटैक': टोल टैक्स और ग्रामीण होल्डिंग टैक्स के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गया। राज्य स्तरीय सड़कों पर प्रस्तावित टोल टैक्स तथा गांवों में घरों पर होल्डिंग टैक्स लगाए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रस्तावित कर व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रोफेसर विजय कुमार मिट्ठू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय राजमार्गों, पुल एवं पुलियों पर राष्ट्रीय राजमार्गों की तर्ज पर टोल टैक्स लगाने का निर्णय आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर से लेकर 8.10 रुपये प्रति किलोमीटर तक वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा गांवों में प्रत्येक घर से 1,200 रुपये वार्षिक होल्डिंग टैक्स वसूले जाने का फैसला भी ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ है।

कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने सरकार के इस निर्णय को "तुगलकी फरमान" बताते हुए कहा कि पहले से महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती जीवन-यापन की लागत से जूझ रही जनता पर नए करों का बोझ डालना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक इस प्रकार का होल्डिंग टैक्स नहीं लिया जाता था, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। यदि सरकार ने टोल टैक्स और होल्डिंग टैक्स से संबंधित दोनों फैसले वापस नहीं लिए, तो आंदोलन को पूरे बिहार में व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में गांव-गांव और घर-घर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा आम लोगों के सहयोग से बड़े स्तर पर आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर प्रस्तावित कर व्यवस्था का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार विकास के नाम पर जनता पर लगातार नए-नए करों का बोझ डाल रही है, जिसका सबसे अधिक असर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर पड़ेगा।
प्रदर्शन के अंत में मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया और राज्य सरकार से दोनों प्रस्तावित कर संबंधी निर्णयों को तत्काल वापस लेने की मांग दोहराई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार जनता की आवाज को अनसुना करती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक तेज एवं व्यापक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली,  जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह,  दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,  प्रदीप शर्मा, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, विनोद  बनारसी, धर्मेंद्र कुमार निराला , कुमार  गौरव,  अभिषेक शर्मा, सुनील कुमार पासवान,  इंदल पासवान, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन का कार्यक्रम 08 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा।
#gayadastak 
#गयाजी 
#गया_हो 
#GayaNews 
#latestnewsgaya 
#Congress 
#BJPGovernment

'जनता पर टैक्स का डबल अटैक': टोल टैक्स और ग्रामीण होल्डिंग टैक्स के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन गया। राज्य स्तरीय सड़कों पर प्रस्तावित टोल टैक्स तथा गांवों में घरों पर होल्डिंग टैक्स लगाए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रस्तावित कर व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रोफेसर विजय कुमार मिट्ठू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय राजमार्गों, पुल एवं पुलियों पर राष्ट्रीय राजमार्गों की तर्ज पर टोल टैक्स लगाने का निर्णय आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर से लेकर 8.10 रुपये प्रति किलोमीटर तक वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा गांवों में प्रत्येक घर से 1,200 रुपये वार्षिक होल्डिंग टैक्स वसूले जाने का फैसला भी ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ है। कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने सरकार के इस निर्णय को "तुगलकी फरमान" बताते हुए कहा कि पहले से महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती जीवन-यापन की लागत से जूझ रही जनता पर नए करों का बोझ डालना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक इस प्रकार का होल्डिंग टैक्स नहीं लिया जाता था, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। यदि सरकार ने टोल टैक्स और होल्डिंग टैक्स से संबंधित दोनों फैसले वापस नहीं लिए, तो आंदोलन को पूरे बिहार में व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में गांव-गांव और घर-घर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा आम लोगों के सहयोग से बड़े स्तर पर आंदोलन खड़ा किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर प्रस्तावित कर व्यवस्था का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार विकास के नाम पर जनता पर लगातार नए-नए करों का बोझ डाल रही है, जिसका सबसे अधिक असर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर पड़ेगा। प्रदर्शन के अंत में मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया और राज्य सरकार से दोनों प्रस्तावित कर संबंधी निर्णयों को तत्काल वापस लेने की मांग दोहराई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार जनता की आवाज को अनसुना करती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक तेज एवं व्यापक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, विनोद बनारसी, धर्मेंद्र कुमार निराला , कुमार गौरव, अभिषेक शर्मा, सुनील कुमार पासवान, इंदल पासवान, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन का कार्यक्रम 08 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा। #gayadastak #गयाजी #गया_हो #GayaNews #latestnewsgaya #Congress #BJPGovernment

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 6, 2026

जनता ने दो बार नकारा, अब चुनावी साजिश के तहत लगाए जा रहे झूठे घोटाले का आरोप" — मुखिया अनिल शर्मा का पलटवार

गया जिले के कोरमथु पंचायत के मुखिया अनिल शर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद, भ्रामक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति दो बार पंचायत चुनाव लड़ चुका है और दोनों बार जनता ने उसे नकार दिया। चुनाव आते ही इस तरह के निराधार आरोप लगाना उसकी पुरानी आदत बन चुकी है।

मुखिया अनिल शर्मा ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों ने उनके पूरे परिवार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज कराए, लेकिन किसी भी मामले में आरोप सिद्ध नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश मामलों का निष्पादन हो चुका है और अदालत में उनके खिलाफ कोई भी गंभीर आरोप साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो, गोलीबारी और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए, लेकिन सभी आरोप न्यायालय में टिक नहीं सके।
मनरेगा में कथित घोटाले के आरोपों पर सफाई देते हुए मुखिया ने कहा कि मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में मुखिया की भूमिका सीमित होती है। योजना की तकनीकी स्वीकृति, मापी, भुगतान और निगरानी की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों, पंचायत रोजगार सेवक एवं अन्य संबंधित कर्मियों की होती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है, इसलिए घोटाले के आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक हैं।
#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaNews 
#latestnewsgaya 
#Crime 
#गया_हो 
#जनप्रतिनिधि 
District Administration, GAYA 
Samrat Choudhary 
Tejashwi Yadav 
Jitan Ram Manjhi 
GAYA Police

जनता ने दो बार नकारा, अब चुनावी साजिश के तहत लगाए जा रहे झूठे घोटाले का आरोप" — मुखिया अनिल शर्मा का पलटवार गया जिले के कोरमथु पंचायत के मुखिया अनिल शर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद, भ्रामक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति दो बार पंचायत चुनाव लड़ चुका है और दोनों बार जनता ने उसे नकार दिया। चुनाव आते ही इस तरह के निराधार आरोप लगाना उसकी पुरानी आदत बन चुकी है। मुखिया अनिल शर्मा ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों ने उनके पूरे परिवार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज कराए, लेकिन किसी भी मामले में आरोप सिद्ध नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश मामलों का निष्पादन हो चुका है और अदालत में उनके खिलाफ कोई भी गंभीर आरोप साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो, गोलीबारी और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए, लेकिन सभी आरोप न्यायालय में टिक नहीं सके। मनरेगा में कथित घोटाले के आरोपों पर सफाई देते हुए मुखिया ने कहा कि मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में मुखिया की भूमिका सीमित होती है। योजना की तकनीकी स्वीकृति, मापी, भुगतान और निगरानी की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों, पंचायत रोजगार सेवक एवं अन्य संबंधित कर्मियों की होती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है, इसलिए घोटाले के आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक हैं। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #latestnewsgaya #Crime #गया_हो #जनप्रतिनिधि District Administration, GAYA Samrat Choudhary Tejashwi Yadav Jitan Ram Manjhi GAYA Police

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 6, 2026

₹1.33 करोड़ के पंचायत घोटाले पर बवाल, प्रेस वार्ता में बेलागंज प्रखंड के कोरमथु पंचायत में मुखिया पर गंभीर आरोप, मुखिया बोले– यह सिर्फ राजनीतिक साजिश
#gayadastak 
#गयाजी 
#गया_हो 
#latestnewsgaya 
#गया_हो 
#GayaNews 
#gaya 
#जनप्रतिनिधि

₹1.33 करोड़ के पंचायत घोटाले पर बवाल, प्रेस वार्ता में बेलागंज प्रखंड के कोरमथु पंचायत में मुखिया पर गंभीर आरोप, मुखिया बोले– यह सिर्फ राजनीतिक साजिश #gayadastak #गयाजी #गया_हो #latestnewsgaya #गया_हो #GayaNews #gaya #जनप्रतिनिधि

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 6, 2026

गया में विवादित जमीन पर खूनी संघर्ष: बाउंड्री कराने गए लोगों पर हमला, तीन घायल; रंगदारी और पुलिस पर लापरवाही के आरोप

गया: जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के लोदीपुर मौजा में शनिवार को विवादित जमीन पर बाउंड्री और निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 15-20 की संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे, रॉड और पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इस घटना में ममता देवी, कपिलदेव प्रसाद और उपेंद्र पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायलों का कहना है कि कोर्ट और एसडीओ के आदेश के बाद वे अपनी खरीदी हुई जमीन पर निर्माण कराने पहुंचे थे। तभी रामावतार यादव, अखिलेश यादव, आशीष यादव समेत अन्य लोग हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि चाकू से हमला, पिस्टल की बट से मारपीट, जातिसूचक गालियां, महिलाओं से बदसलूकी, ₹8 हजार की छिनतई तथा ₹5 लाख की रंगदारी की मांग की गई।

पीड़ितों ने दावा किया कि 11 जून को भी एससी-एसटी थाना में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही और रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। वहीं, खिजरसराय थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
#gayadastak
#गयाजी 
#gaya 
#GayaNews 
#गया_हो 
#latestnewsgaya 
#CrimeNews 
#क्राइम

गया में विवादित जमीन पर खूनी संघर्ष: बाउंड्री कराने गए लोगों पर हमला, तीन घायल; रंगदारी और पुलिस पर लापरवाही के आरोप गया: जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के लोदीपुर मौजा में शनिवार को विवादित जमीन पर बाउंड्री और निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 15-20 की संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे, रॉड और पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इस घटना में ममता देवी, कपिलदेव प्रसाद और उपेंद्र पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों का कहना है कि कोर्ट और एसडीओ के आदेश के बाद वे अपनी खरीदी हुई जमीन पर निर्माण कराने पहुंचे थे। तभी रामावतार यादव, अखिलेश यादव, आशीष यादव समेत अन्य लोग हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि चाकू से हमला, पिस्टल की बट से मारपीट, जातिसूचक गालियां, महिलाओं से बदसलूकी, ₹8 हजार की छिनतई तथा ₹5 लाख की रंगदारी की मांग की गई। पीड़ितों ने दावा किया कि 11 जून को भी एससी-एसटी थाना में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही और रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। वहीं, खिजरसराय थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। #gayadastak #गयाजी #gaya #GayaNews #गया_हो #latestnewsgaya #CrimeNews #क्राइम

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 4, 2026

Latest Latestnewsgaya News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App