
बारिश से पहले नाला सफाई की खुली पोल! नगर निगम के वार्ड-10 के पार्षद का बड़ा आरोप- 8 में सिर्फ 2 नाले साफ, नगर आयुक्त बोले- कल मै खुद करूंगा जांच मानसून की लगातार बारिश के बीच गया नगर निगम की नाला सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगर निगम के वार्ड संख्या-10 के पार्षद गोपाल कुमार ने नगर आयुक्त को लिखित पत्र भेजकर नगर निगम के सफाई अभियान पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षद का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नाला सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उनके अनुसार वार्ड में मौजूद सात से आठ प्रमुख नालों में से केवल दो नालों की ही सफाई कराई गई है, जबकि बाकी नाले अब भी गाद, कचरा और झाड़ियों से पटे हुए हैं। ऐसे में यदि लगातार बारिश जारी रही तो पूरे वार्ड में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। वार्ड पार्षद गोपाल कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से तैयार की गई सूची में केवल दो नालों की सफाई दिखाकर कार्य पूरा होने का दावा किया गया है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि अधिकांश नालों की सफाई अब तक शुरू भी नहीं हुई है। कई नालों में महीनों से गाद जमा है और कचरे के कारण पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो चुका है। इससे बारिश के दौरान पानी सड़कों और गलियों में फैलने की आशंका बढ़ गई है। वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि सभी लंबित नालों की तत्काल सफाई नहीं कराई गई तो वार्ड के कई मोहल्लों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। इस पूरे मामले पर नगर आयुक्त डॉ. गगन ने कहा कि उन्हें इस शिकायत की फिलहाल जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पार्षद द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह वह स्वयं वार्ड संख्या-10 का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और नालों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। यदि निरीक्षण में पार्षद के आरोप सही पाए गए और सफाई कार्य में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लंबित नालों की सफाई तत्काल कराने का निर्देश भी दिया जाएगा। #गयाजी #GayaPolice #LatestNews #gaya #gayajii #latestnewsindia #gayanagarnigam #बिहार
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 29, 2026

'बिहार बदलाव की महायज्ञ' का आगाज़! मंगलागौरी शक्तिपीठ में प्रशांत किशोर की जीत के लिए हुआ हवन-पूजन, जन सुराज ने किया बड़ी जीत का दावा गया: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत और बिहार में बदलाव की कामना को लेकर गया के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में मंगलवार को विशेष हवन, यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जन सुराज के गया जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां मंगलागौरी से प्रशांत किशोर की भारी मतों से जीत और बिहार में नई राजनीतिक शुरुआत की प्रार्थना की। हवन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर अपने व्यक्तिगत राजनीतिक भविष्य के लिए नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार, शोषण और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सबसे मजबूती से आवाज उठाने का काम प्रशांत किशोर कर रहे हैं। इसलिए जनता इस बार बदलाव के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां मंगलागौरी के दरबार में हवन और यज्ञ कर यह प्रार्थना की है कि प्रशांत किशोर केवल चुनाव न जीतें, बल्कि भारी बहुमत से विजय हासिल करें, ताकि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का नया अध्याय शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मां से प्रदेश के सभी नेताओं को सद्बुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई है, ताकि राजनीति जनसेवा का माध्यम बने। उन्होंने कहा कि पिछली बार जन सुराज को विधानसभा में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जनता हमेशा एक जैसा फैसला करेगी। उनके अनुसार अब बिहार की जनता पहले से अधिक जागरूक हो चुकी है और वह विकास तथा मुद्दों की राजनीति चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई राजनीतिक दल आज भी जनता के बीच रहकर सड़क से लेकर गांव तक उनकी समस्याओं को उठा रहा है, तो वह जन सुराज और उसके संस्थापक प्रशांत किशोर हैं। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि पार्टी हार से घबराने वाली नहीं है, बल्कि हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज का जनाधार और मजबूत होगा तथा वर्ष 2029 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जन सुराज की महिला मुख्य प्रवक्ता अनुराधा कुमारी ने कहा कि मां मंगलागौरी की पावन धरती से उन्होंने प्रशांत किशोर की विजय और बिहार में समृद्धि व विकास की कामना की है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और उसे विश्वास है कि यह बदलाव जन सुराज के माध्यम से आएगा। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष संजिता चौहान ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस बार बांकीपुर की जनता उन्हें भारी समर्थन देकर नई राजनीति की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि मां मंगलागौरी के आशीर्वाद से जन सुराज को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी। इस मौके पर अमित कुमार, संतोष कुमार, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा राम कुमार, इरान कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. #गयाजी #GayaPolice #jansurajparty #imamganj #LatestNews #latestnewsindia #gaya #gayajii #बांकीपुर
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 28, 2026

₹4.61 करोड़ बकाया विवाद में बड़ा बवाल: कारोबारी पर घर के बाहर मिर्च पाउडर से हमला, वीडियो आया सामने, कहां- जब तक हमारे पैसे नहीं मिल जाते तब तक मैं यहां से मरते दम तक नहीं हटूंगा, आईजी से लगाई न्याय की गुहार #गयाजी #imamganj #फ्रॉड #LatestNews #GayaPolice #gaya #latestnewsindia #चतरा #झारखंड #gayajii Samrat Choudhary District Administration, GAYA Jitan Ram Manjhi Bihar Police Vikas Vaibhav, IPS GAYA Police Tejashwi Yadav BJP Bihar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 27, 2026

₹4.61 करोड़ बकाया विवाद में बड़ा बवाल: कारोबारी पर घर के बाहर मिर्च पाउडर से हमला, वीडियो आया सामने; आईजी से लगाई न्याय की गुहार गया। गया जिले के इमामगंज नगर पंचायत के गड़ेरिया गांव में ₹4 करोड़ 61 लाख के बकाया भुगतान को लेकर चल रहा विवाद अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। झारखंड राज्य के चतरा जिले कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर संतोष अग्रवाल, उनकी मां बुची देवी और पत्नी सरिता देवी पर गंभीर आरोप लगाए। कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का कहना है कि रविवार सुबह जब वह अपना बकाया पैसा मांगने संतोष अग्रवाल के घर पहुंचे, तब उन पर मिर्च पाउडर फेंककर हमला किया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर दूसरी और संतोष अग्रवाल और उनकी मां बुची देवी और पत्नी सरिता देवी की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। #गयाजी #GayaPolice #फ्रॉड #LatestNews #gaya #latestnewsindia #झारखंड #jharkhand #चतरा #JitanRamManjhi Samrat Choudhary District Administration, GAYA GAYA Police Vikas Vaibhav, IPS Jitan Ram Manjhi Bihar Police Tejashwi Yadav BJP Bihar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 27, 2026

₹10 लाख लेकर न जमीन लिखी, न पैसा लौटाया! रेलवे के लोको पायलट ने दंपति पर लगाए ठगी के गंभीर आरोप, आईजी से उच्चस्तरीय जांच की मांग गया शहर में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। इंडियन रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत रमेश कुमार ने मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी प्रेमा देवी उर्फ गुड़िया देवी एवं उनके पति उपेंद्र यादव पर जमीन के नाम पर एग्रीमेंट कर लाखों रुपये लेने, बाद में न जमीन की रजिस्ट्री करने और न ही पैसा लौटाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत मगध मेडिकल थाना में देते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। लोको पायलॉट रमेश कुमार वर्तमान में गुजरात में इंडियन रेलवे के लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में प्रेमा देवी और उपेंद्र यादव ने उन्हें एक जमीन दिखाई और भरोसा दिलाया कि एग्रीमेंट के बाद नियमानुसार रजिस्ट्री कर दी जाएगी। इसी विश्वास पर उन्होंने एग्रीमेंट के तहत अलग-अलग तिथियों में चेक, यूपीआई और आरटीजीएस के माध्यम से करीब ₹10 लाख का भुगतान किया। लेकिन समय बीतने के बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही उनकी मेहनत की कमाई वापस की गई। रमेश कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने कई बार अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी पक्ष लगातार टालमटोल करता रहा। उनका कहना है कि उपेंद्र यादव ने उनसे कथित तौर पर कहा, "तुम्हें जो करना है कर लो, एग्रीमेंट का ₹10 लाख न लौटाऊंगा और न ही जमीन लिखूंगा।" पीड़ित का आरोप है कि बाद में उपेंद्र यादव ने यह भी आश्वासन दिया कि वह एकमुश्त पैसा नहीं लौटा पाएंगे, बल्कि हर महीने किस्तों में भुगतान करेंगे। इसके लिए नया एग्रीमेंट तैयार कराने की बात भी कही गई और हस्ताक्षर करने की सहमति दी गई। लेकिन जब लोको पायलट रमेश कुमार छुट्टी लेकर गुजरात से गया पहुंचे और एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी करने की बात की, तब आरोपी पक्ष ने अपना रुख बदल लिया और कथित रूप से कहा कि "जब जमीन पर लॉक खुलेगा, तभी पैसा मिलेगा।" पीड़ित ने अपने आवेदन में यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि जिस जमीन का एग्रीमेंट उनके साथ किया गया, उसी जमीन का एग्रीमेंट उनसे लगभग पांच महीने पहले श्याम कुमार, पिता विजय यादव, निवासी गोपी बीघा, थाना मगध मेडिकल के साथ भी किया जा चुका था और उनसे भी रुपये लिए गए थे। यदि जांच में यह आरोप सही पाया जाता है तो यह एक ही संपत्ति को कई लोगों के साथ एग्रीमेंट कर आर्थिक लाभ लेने का मामला हो सकता है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर विधिसम्मत जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #गयाजी #GayaPolice #gayastation #LatestNews #CrimeNews #gaya #JitanRamManjhi #FraudPrevention #फ्रॉड #जमीन #latestnewsindia #BiharNews GAYA Police Jitan Ram Manjhi District Administration, GAYA Bihar Police Vikas Vaibhav, IPS Samrat Choudhary Tejashwi Yadav BJP Bihar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Dr. Prem Kumar
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 27, 2026