डूंगरपुर शहर में एसबीपी कॉलेज के पास बीती रात बांसवाड़ा से भूसा लेकर गुजरात जा रहा एक ट्रक आगे चल रहे ट्रोले से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वरधा (भुज निवासी) केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए जेसीबी और कटर से केबिन काटकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। एम्बुलेंस के ईएमटी रॉयल जैन ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में चालक का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
#DungarpurNews
#Banswara
#Gujarat
#RoadAccident
#DungarpurPolice