मक्के की आड़ में गांजे की खेती! कानोड़ में 62 पौधे बरामद, 47 किलो गांजे के साथ 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर के कानोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। निंबड़ी गांव के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने मक्के की फसल की आड़ में उगाए गए गांजे के 62 पौधे बरामद किए। इनका कुल वजन 47.04 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चल रहा है। थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में 19 सितंबर को दबिश देकर आरोपी 62 वर्षीय रामलाल निवासी केसरपुरा को पकड़ा गया। पुलिस ने पौधों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 8/25 में मामला दर्ज किया है।
#Udaipur #Kanod #Ganja #IllegalCultivation #DrugBust NDPSAct RajasthanPolice