परतापुर-गढ़ी में कांग्रेस का बोर्ड, सुदीप पंचोरी बने नगरपालिका अध्यक्ष; 14 पार्षदों का मिला समर्थन
बांसवाड़ा। परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में कांग्रेस ने बोर्ड बना लिया है। कांग्रेस के सुदीप पंचोरी नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पंचोरी को 14 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि भाजपा के पक्ष में 11 पार्षद रहे। 25 वार्डों वाली नगरपालिका में चुनाव के दौरान भाजपा के 11, कांग्रेस के 12 और 2 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे। अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल कर बहुमत का आंकड़ा छू लिया। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने सुदीप पंचोरी के अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
#Banswara #PartapurGarhi #Congress #SudipPanchori #MunicipalityElection