प्रतापगढ़ में BJP-Congress आमने-सामने, सभापति की कुर्सी के लिए मनीषा जैन-ज्योति सोनी में मुकाबला
प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति पद के लिए मतदान से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के 17 पार्षद एक निर्दलीय पार्षद के साथ नगर परिषद पहुंचे। भाजपा पार्षद बिना नंबर की कारों में पहुंचे, जिनके शीशों पर अखबार लगे नजर आए। सभापति पद के लिए भाजपा की मनीषा जैन और कांग्रेस की ज्योति सोनी आमने-सामने हैं। भाजपा पार्षदों के पहुंचने के बाद अब कांग्रेस के पार्षद भी नगर परिषद पहुंचेंगे। नगर परिषद में कांग्रेस के 20, भाजपा के 17 और तीन निर्दलीय पार्षद हैं। दो निर्दलीय कांग्रेस के समर्थन में हैं, जबकि एक निर्दलीय ने भाजपा को समर्थन दिया है।
#Pratapgarh #PratapgarhNews #RajasthanNews #NagarParishad #ChairmanElection BJP Congress