कुशलगढ़ में 10-10 पर अटका मुकाबला, लॉटरी से BJP के हितेश पडियार बने नगरपालिका अध्यक्ष
कुशलगढ़। नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले, जिससे चुनाव का परिणाम टाई हो गया। इसके बाद नियमों के तहत लॉटरी के माध्यम से अध्यक्ष पद का फैसला किया गया। लॉटरी में भाजपा के हितेश पडियार के नाम की पर्ची निकली। इसके साथ ही हितेश पडियार को कुशलगढ़ नगरपालिका का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। SDM नरेश कुमार मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मतदान में दोनों पक्षों को समान 10-10 मत मिले थे। लॉटरी प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी हितेश पडियार अध्यक्ष बने।
#Kushalgarh #HiteshPadiyar #BJP #Congress #MunicipalElection RajasthanPolitics