
उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेताखेड़ा में कमरों की भारी कमी के कारण छात्र बरामदे और साइकिल स्टैंड में पढ़ने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के नीचे तक पानी भर गया और उन्हें घंटों पैरों पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। जर्जर भवन, शिक्षकों की कमी और खराब व्यवस्थाओं से अभिभावकों में भारी नाराजगी है। #udaipur_khabar #Khetakheda #Kanod #Udaipur #RajasthanNews #SchoolNews #Education #GovernmentSchool #Rain #Students #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 8, 2026

कानोड़ | थाना क्षेत्र में गत दिनों बुजुर्ग महिला से कुम्हारों का मोहल्ला स्थित बुजुर्ग महिला घीसी बाई खटीक की मादलिया लुटने के बाद हत्या के मामले में कानोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। सोमवार को पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उसने वारदात का घटनाक्रम दोहराया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने "पुलिस प्रशासन जिंदाबाद" व "आरोपी को फांसी दो" के नारे लगाए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरोपी ने घर में घुसकर बुजुर्ग घीसी बाई खटीक के गले से मादलिया लूटा तथा महिला के गले व शरीर पर चाकू से वार कर दिया । विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से उनकी गर्दन पर वार कर दिया और मादलिया लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला की देर रात उपचार के दौरान उदयपुर में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मादलिया लूटने की नीयत से वारदात करना स्वीकार किया। हत्या के बाद वह घर गया, खून से सने कपड़े बदलकर फरार हो गया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और आर्थिक तंगी के चलते उसकी नीयत खराब हुई, जिसके कारण उसने यह वारदात की। वारदात के बाद कानोड़ पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी कानोड़ निवासी ईश्वर राव 25 वर्ष की पहचान हुई। ।#udaipur_khabar #udaipur_khabar #Kanod #Udaipur #RajasthanNews #CrimeNews #KanodMurder #UdaipurNews #Police #BreakingNews #PalPalNewsRajasthan #palpalrajasthan #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 7, 2026

उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे के कुम्हारों के मोहल्ले में दिनदहाड़े हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 85 वर्षीय घीसी बाई खटीक पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उनके गले से सोने की मादलिया लूट ली। गंभीर रूप से घायल महिला की उदयपुर के एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं तथा कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।#udaipur #Kanod #Udaipur #Rajasthan #CrimeNews #BreakingNews #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #UdaipurNews #MurderCase #Robbery #PoliceInvestigation #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 4, 2026

कानोड़, उदयपुर। कानोड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुम्हारों का मोहल्ला निवासी घीसी बाई खटीक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश महिला के गले से मादलिया (आभूषण) लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कानोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को तत्काल कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है घटना के बाद कानोड़ सीएचसी में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, कानोड़ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews #Kanod #Udaipur #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews #Loot #KnifeAttack #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan
Girwa, Udaipur | Jul 3, 2026

उदयपुर जिले के कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में नगर और तलावा गांव को जोड़ने वाले ऐतिहासिक ब्रह्म सरोवर (कंडेरा) तालाब की आखिरकार सफाई करवाई गई। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ब्रजेश मंत्री के निर्देश पर जेसीबी की सहायता से तालाब में उगी कंटीली झाड़ियों को हटाया गया। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्षों से बंद पड़े तालाब के आवक मार्ग की भी जल्द सफाई करवाई जाए और तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि इस मानसून में तालाब फिर से भर सके और इसकी प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।#PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #Kanod #Udaipur #BrahmSarovar #TalabSafai #RajasthanNews #Environment #Lake #Monsoon
Girwa, Udaipur | Jun 30, 2026