उदयपुर में BJP का दबदबा, 55 वोट लेकर पारस सिंघवी बने मेयर; कांग्रेस की पूनम कुंवर को 25 वोट
उदयपुर नगर निगम के 7वें बोर्ड में भाजपा के पारस सिंघवी मेयर निर्वाचित हुए हैं। मेयर चुनाव की काउंटिंग दोपहर 2 बजे से पहले ही पूरी कर रिजल्ट घोषित कर दिया गया। सिंघवी को 55 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पूनम कुंवर राठौड़ को 25 वोट मिले। बहुमत के लिए 41 वोट जरूरी थे। सिंघवी ने बहुमत से 14 वोट ज्यादा हासिल किए और निर्वाचन अधिकारी के सामने मेयर पद की शपथ ली। भाजपा के 53 पार्षदों के साथ 3 निर्दलीयों ने सिंघवी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस के 23 और माकपा के 1 पार्षद ने वोट दिया। अब डिप्टी मेयर के लिए कल नामांकन, मतदान और परिणाम होगा।
#Udaipur #UdaipurNews #MayorElection #ParasSinghvi #BJP Congress MunicipalCorporation