डूंगरपुर में नगर परिषद सभापति चुनाव का मतदान जारी, दोपहर 2 बजे के बाद होगी मतगणना
डूंगरपुर नगर परिषद सभापति पद के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पुलिस की सख्त निगरानी में मतदान कराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद वाहनों के जरिए नगर परिषद पहुंचे और रिटर्निंग अधिकारी सोनू गुर्जर की मौजूदगी में आरओ कार्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी सुशीला गुप्ता के पक्ष में वोट डालने के बाद पार्षद पुनः बाड़ाबंदी में लौट गए। वहीं, कांग्रेस के 12 और बीएपी (BAP) के 3 पार्षदों का मतदान अभी बाकी है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 2 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद डूंगरपुर के नए सभापति की तस्वीर साफ हो जाएगी।
#Dungarpur #DungarpurNews #MunicipalElection #ChairmanElection #Election2026 RajasthanNews