प्रतापगढ़-बांसवाड़ा बाईपास पर भीषण हादसा, घुमावदार मोड़ पर पत्थरों से भरा ट्रोला पलटा; केबिन में फंसा चालक, रेस्क्यू में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़-बांसवाड़ा रोड बाईपास के पास सोमवार को घुमावदार मोड़ पर पत्थरों से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रोला चालक रायचंद वाहन के अंदर फंस गया। सूचना पर प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से ट्रोले को हटाकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। जिला चिकित्सालय से 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। ट्रोला निंबाड़ा से पत्थर भरकर बांसवाड़ा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर पत्थर बिखरने से यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली।
#Pratapgarh #RoadAccident #TruckAccident #RescueOperation #RajasthanNews BreakingNews