जमुई में बेकाबू हुई अपराध, अपराधी को पुलिस का खौफ नहीं
जमुई में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर टाउन थाना क्षेत्र में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही है। एक ओर छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि दो दिन पहले ज्वेलर्स दुकान में 13 लाख 95 हज़ार की चोरी की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी तो अब बीच बाजार में सोमवार की रात 8:30 बजे बोधवन तालाब इलाके में लिबर्टी शोरूम के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चेन स्नैचिंग कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है। घटना के बाद जबतक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, तबतक बाइक सवार उचक्के बीच बाजार होकर ही फरार हो गए। इसकी जानकारी टाउन थाना की पुलिस और डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा अगल- बगल लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच- पड़ताल में जुट गई है। पीड़िता महिला की पहचान सदर अस्पताल के पास महिसौड़ी मोहल्ला निवासी स्व: अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। #CrimeNews #jamuibihar #jamuiPolice #Crime #viralreelsシ #townthanajamui
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026