जमुई: मटिया मोहनपुर गांव में सोए अवस्था में करैत सांप ने बच्ची को तीन बार डं^सा, गई जा^न
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटिया मोहनपुर गांव में चौकी पर सोए अवस्था में करैत सांप ने विसुंदेव बिंद की 09 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी के हाथ में तीन बार डं^स लिया। सांप के डंसने के बाद बच्ची की आंख खुली और परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद करैत सांप को फौरन मारा गया और परिजन द्वारा बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के दौरान धीरे-धीरे बच्ची की तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद डाक्टर द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, तब परिवार के सदस्य बच्ची को लेकर शेखपुरा के लिए रवाना हो गए,लेकिन शेखपुरा पहुंचने से पहले रास्ते में ही बच्ची की मौ^/त हो गई। इसके बाद बच्ची के शव को घर लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार की शाम 6:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।
मृ^त^का बच्ची पांच बहन में सबसे छोटी बहन थी। बच्ची की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो- रोकर बुरा हाल होने लगा। #jamuitopnews #jamuibihar #snacks #snakebites
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026