-दो अक्टूबर को व्यवसायिक संघ द्वारा रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन
- तैयारी को लेकर संघ की हुई बैठक, जागरूकता को लेकर लिया गया निर्णय
संवाद सहयोगी, जागरण/ जमुई: दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर व्यावसायिक संघ जमुई द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर महाराजगंज स्थित कार्यालय कक्ष में संघ की एक अहम बैठक हुई और संघ के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है। इस शिविर में कोई भी व्यवसायी अपनी इच्छा से भाग ले सकते हैं और रक्तदान महादान कर सकते हैं। उक्त जानकारी मार्गदर्शक मंडल के उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद राव अध्यक्ष मदन सिंह और महासचिव शंकर साव ने दी है। उन्होंने कहा कि जमुई व्यावसायिक संघ हमेशा व्यवसाययों के सुख-दुख में साथ रहती है। समाज के हर वर्ग के लोगों से संघ का लगाव है। अमूमन ऐसा देखा जाता है कि गरीब बीमार मरीजों को कई बार ब्लड की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन ब्लड बैंक में ब्लड नहीं रहने के कारण उन्हें समय पर ब्लड नहीं मिल पाता है। जिस वजह से कई मरीजों की जान चली जाती है। इसलिए वैसे गरीब, लाचार मरीज की जीवन रक्षा के लिए संघ ने रक्तदान करने का निर्णय लिया है। रक्तदान महादान है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महादान में भागीदारी निभाकर जरूरतमंदों की जान बचाने में योगदान देना चाहिए। संघ ने व्यवसाययों से अपील किया है कि जो भी व्यवसाई अपनी इच्छा के अनुसार रक्तदान में भाग लेना चाहते हैं। वह दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक आवश्यक पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघक सदस्य मौजूद थे #jamuibihar #businessman #blooddonation #blooddonatecamp
Jamui, Jamui | Sep 28, 2026