चंद्रमडी थाना प्रभारी के निलंबन सहित अन्य मांगों को लेकर 15 दिनों से चल रहा धरना SDM के आश्वाशन पर हुआ स्थगित
चंद्रमडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन, लगातार बढ़ते आपराधिक घटना को रोकने की मांग को लेकर
भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से चले रहे अनिश्चितकालीन धरना SDM सौरव कुमार के आश्वासन पर सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे स्थगित कर लिया गया है। धरनार्थियों के सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
बाबू साहब सिंह ने कहा कि SDM सौरभ कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, और अंचलाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुँच कर धरना पर बैठे धरनार्थियों से मिलकर उनकी पाँच सूत्री मांगों को लेते हुए उन्होंने कहा कि आपकी मांगे जायज है* जिला प्रशासन दस दिनो के अंदर आपकी मांगो के ऊपर करवाई करेगी, आप भरोसा रखे और इसी आश्वाशन के बाद अनिश्चितकालीन धरना स्थगित की गई है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने आगे कहा की जमूई SDM सौरभ कुमार ने धरना पर बैठे धरनार्थियों को दिए गए ठोस आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रसाशन की और से SDM सौरभ कुमार के द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा एक बार फिर सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इसकी सारी जबाब देही जिला प्रशासन की होगी। मौके पर बासुदेव रॉय,मनोज कुमार पांडये,राहुल यादव,सलीम अंसारी जय राम तुरी,चैनल नैया,मटुकी देवी, पंकज कुमार किरण गुप्ता,मोहम्द हैदर,खूबलाल राणा,संजय माझी,शम्भू मांझी,भरत माझी,कुसमी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे #jamuibihar #SDO #sdojamui #viralreels #viralreelsシ #male
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026