प्रेस विज्ञप्ति
जिला आपदा प्रबंधन शाखा, नालंदा
दिनांक: 20 नवंबर 2026
हरदेव भवन, समाहरणालय परिसर में नागरिक सुरक्षा मॉक अभ्यास को लेकर हितधारक समन्वय बैठक एवं लाइव अग्नि मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
बिहारशरीफ (नालंदा): नागरिक सुरक्षा मॉक अभ्यास के सुचारु एवं प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अपराह्न 03:00 बजे समाहरणालय परिसर स्थित शहीद हरदेव भवन में आपदा प्रबंधन शाखा के नेतृत्व में सभी संबंधित हितधारक विभागों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक एवं लाइव अग्नि मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
बैठक में पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य, विद्युत, गृह रक्षा वाहिनी, एस.डी.आर.एफ. (SDRF), आपदा मित्र/स्वयंसेवकों सहित एन.सी.सी. (NCC) के प्रतिनिधियों को उनकी विशिष्ट भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान सायरन तथा ब्लैकआउट प्रोटोकॉल और 24×7 जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) की सक्रियता की समीक्षा की गई।
समाहरणालय परिसर में लाइव अग्नि मॉक ड्रिल का प्रदर्शन
समन्वय बैठक के तुरंत बाद अपराह्न 03:45 बजे से 04:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में अग्निशमन सेवा की टीम द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से 15 मिनट का लाइव अग्नि मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। अभ्यास की शुरुआत चेतावनी सायरन से हुई, जिसके पश्चात हरदेव भवन से कर्मियों की सुरक्षित निकासी तथा स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम व एम्बुलेंस द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाने का सजीव अभ्यास किया गया। अंत में निरंतर 'ऑल क्लियर' सायरन के साथ अभ्यास के समापन की घोषणा की गई।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 20, 2026