प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय नालन्दा।
.................................................
आज दिनांक- 18.11.2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु सभी पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों, सभी राईस मिलों के प्रोपराईटर आदि के साथ माननीय सांसद नालंदा एवं नालंदा के सभी विधानसभा क्षेत्रों के माननीय विधायक की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में पैक्स/व्यापार मंडल के अध्यक्षों एवं मिलर द्वारा विगत अधिप्राप्ति वर्ष में धान क्रय के दौरान, धान की मिलिंग एवं भुगतान के क्रम में हुई समस्याओं आदि से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। साथ ही अधिप्राप्ति के संबंध में निर्गत मार्गदर्शिका में निहित प्रावधानों का अक्षरशः पालन कराने का अनुरोध किया गया।
माननीय विधायक अस्थावाँ, राजगीर, इसलामपुर द्वारा पैक्सों/व्यापार मंडलों का बकाया भुगतान, पैक्सों / व्यापार मंडलों को उनकी सहमति से मिलों के साथ सम्बद्धता का मुद्दा उठाया गया साथ ही पैक्स/व्यापार मंडल के अध्यक्षों द्वारा किये गए अनुरोध के आलोक में अधिप्राप्ति के संबंध में निर्गत मार्गदर्शिका में निहित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही कहा गया कि यदि कोई ऐसी समस्या आती है जिसका समाधान राज्य स्तर पर किया जाना है तो उक्त समस्या से सरकार को अवगत कराते हुए उसका निष्पादन करायेंगे।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा सभी पैक्स/व्यापार मंडल के अध्यक्षों को अवगत कराया गया कि इस वर्ष अधिप्राप्ति कार्यक्रम सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो इस हेतु सभी प्रखण्डों के लिए एक वरीय प्रभारी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। किसी भी पैक्स/व्यापार मंडल अथवा अन्य को अधिप्राप्ति के संबंध में किसी भी समस्या होने पर वे उन वरीय पदाधिकारी को अवगत करायेंगे। वरीय पदाधिकारी प्राप्त समस्याओं का निष्पादन या तो स्वयं करेंगे अथवा जिला पदाधिकारी के स्तर से करायेंगे। साथ ही अवगत कराया गया कि अधिप्राप्ति कार्य हेतु जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम (Toll free no-06112-233168) का गठन किया गया है। यदि किसी किसान को पोर्टल पर निबंधन में अथवा धान बिक्री करने में किसी प्रकार की समस्या होती है तो वे Toll free no पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद या तो उसी समय अथवा अधिकतम 24 घंटे के भीतर उसका समाधान किया जाएगा। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी माननीय विधायक एवं माननीय सांसद तथा सभी पैक्स / व्यापार मंडल के अध्यक्षों को आश्वस्त किया गया कि अधिप्राप्ति कार्यक्रम हेतु निर्गत मार्गदर्शिका में निहित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन किया जाएगा।
बैठक में माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, अस्थावाँ विधानसभा के माननीय विधायक डॉ० जितेन्द्र कुमार, राजगीर विधानसभा के माननीय विधायक श्री कौशल किशोर, इसलामपुर विधानसभा के माननीय विधायक श्री रूहैल रंजन, उप विकास आयुक्त, नालंदा, सभी पैक्सों / व्यापार मंडलों के अध्यक्ष, सभी राईस मिलों के प्रोपराईटर, सभी संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Co-operative Department, Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 19, 2026