प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय नालन्दा।
..................................................
आज दिनांक-18.11.2026 को हरदेव भवन सभागार में सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत् संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दो पालियों में किया गया।
जिसमें जिला कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा, सभी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं सभी ग्राम स्तरीय सर्वे समिति के सदस्य उपस्थित हुए।
उप विकास आयुक्त, नालन्दा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा के उद्बोधन के बाद प्रशिक्षक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
सभी सर्वे समिति के सदस्यों को प्रशिक्षणोंपरान्त निदेशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर त्रुटिरहित ग्राम विकास योजना (V.D.P.) तैयार कर जिला कल्याण कार्यालय, नालन्दा में समर्पित करें।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 19, 2026