प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
...............................................
ग्राम पंचायत तेतरवां, हरगावां एवं परोहा में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, 60 में से 54 आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन
बिहारशरीफ (नालंदा), 17 नवंबर 2026 : ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज प्रखंड कार्यालय, बिहारशरीफ के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज तेतरवां, हरगावां एवं परोहा में विभिन्न विभागों की सहभागिता से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
ग्राम पंचायत राज हरगावां में सभी 21 आवेदनों का निष्पादन
ग्राम पंचायत राज हरगावां में नगर आयुक्त, नगर निगम बिहारशरीफ श्री कृत्यानंद रंजन की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया।
प्राप्त आवेदनों में ग्रामीण विकास विभाग के 03, मनरेगा के 05, कृषि विभाग के 04, सामाजिक सुरक्षा विभाग के 04, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 04 तथा सांख्यिकी विभाग का 01 आवेदन शामिल था।
ग्राम पंचायत राज तेतरवां में 17 में से 14 आवेदनों का निष्पादन
ग्राम पंचायत राज तेतरवां में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 14 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविर में ग्रामीण विकास विभाग के 03, कृषि विभाग के 04, सामाजिक सुरक्षा विभाग के 06, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 03 तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का 01 आवेदन प्राप्त हुआ।
ग्राम पंचायत राज परोहा में 22 में से 19 आवेदनों का निष्पादन
ग्राम पंचायत राज परोहा में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 19 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
प्राप्त आवेदनों में ग्रामीण विकास विभाग के 04, कृषि विभाग के 04, सामाजिक सुरक्षा विभाग के 04, पंचायती राज विभाग के 03, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 05, अंचल/राजस्व के 01 तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का 01 आवेदन शामिल था।
सहयोग शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाए बिना पंचायत स्तर पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
Department of Agriculture, Government of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
Social Welfare Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 17, 2026