प्रेस विज्ञप्ति
महाराज जरासंध की जयंती पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा डॉ. प्रेम कुमार ने अर्पित की पुष्पांजलि
महाराज जरासंध की जयंती के अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा डॉ. प्रेम कुमार ने दारोगा कुआँ हिलसा नालंदा में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि
महाराज जरासंध भारतीय इतिहास के महान प्रतापी सम्राट, कुशल योद्धा और मगध की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक थे। उनका व्यक्तित्व शौर्य, साहस, संगठन शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। मगध साम्राज्य के विस्तार एवं उसकी प्रतिष्ठा स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने कहा कि महाराज जरासंध का जीवन हमें अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। नई पीढ़ी को उनके जीवन, संघर्ष और कृतित्व से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से मेरा आग्रह हैं की महाराज जरासंध के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प हम सब लें। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणभुजा रोशन चंद्रवंशी ने भी संगठन के मजबूती पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम के आयोजक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अमित चंद्रवंशी हिलसा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्र कुमार विकास कुमार संजय कुमार गणेश कुमार चंद्रवंशी सहित सैकड़ो चंद्रवंशी समाज के लोग पूजा में भाग लिए इस अवसर पर सम्मिलित रूप से प्रसाद के रूप में मान्य राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार के साथ सभी लोगों ने गन्ना का सेवन किया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 20, 2026