प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
.................................................
चंडी प्रखंड की माधोपुर एवं बढ़ौना पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 92 आवेदनों का निष्पादन, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
बिहारशरीफ (नालंदा), 17 नवंबर 2026 : ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज चंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज माधोपुर एवं बढ़ौना में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। दोनों पंचायतों में आयोजित शिविर के दौरान कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निष्पादन किया गया।
माधोपुर पंचायत में आयोजित शिविर में 47 आवेदनों का निष्पादन
ग्राम पंचायत राज माधोपुर में आयोजित शिविर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 5, प्रधानमंत्री आवास योजना के 5, मनरेगा के 3, प्रखंड आपूर्ति विभाग के 2, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के 11, बाल विकास परियोजना के 3, प्रखंड कृषि कार्यालय के 11 तथा शिक्षा विभाग के 7 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार पंचायत में प्राप्त सभी 47 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बढ़ौना पंचायत में 45 आवेदनों का निष्पादन
ग्राम पंचायत राज बढ़ौना में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 5, मनरेगा के 3, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के 18, बाल विकास परियोजना के 11 तथा प्रखंड कृषि कार्यालय के 8 आवेदन प्राप्त हुए। यहां भी प्राप्त सभी 45 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं का लाभ उनके पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराया गया। इस पहल से आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद, समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ—यही सहयोग शिविर का उद्देश्य है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Nov 17, 2026