अमरिया: अमरिया में डीएम ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई की परख की, निर्माण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
अमरिया क्षेत्र में शनिवार को डीएम आलोक कुमार अचानक सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे। बरातबोझ और अमरिया के स्कूलों में पहुंचकर उन्होंने छात्र-छात्राओं से सवाल-जवाब किए और पढ़ाई का स्तर परखा। इसी दौरान कक्षा-8 की छात्रा अंजलि ने डीएम को कविता सुनाई। कविता सुनकर डीएम ने छात्रा का उत्साह बढ़ाया।