करछना में ग्राम प्रधान के बेटे पर फरसे से हमला, प्रधान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज/करछना। कचरी गांव में ग्राम प्रधान के बेटे देवेंद्र पटेल पर फरसे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने करछना थाने में तहरीर देकर गांव के ही राम सूरत पटेल पर हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, पिता से गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने फरसे से हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। मामले को लेकर ग्राम प्रधान संघ ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bara, Allahabad | Aug 31, 2026