बारा में तालाब में मिला युवक का शव
प्रयागराज, बारा। छीढ़ी ग्राम सभा के परवेजाबाद गांव के पास सोमवार सुबह तालाब में 35 वर्षीय नन्हे हरिजन का शव उतराता मिला। बताया जा रहा है कि रविवार शाम पत्नी से विवाद के बाद वह घर से लापता था। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।