गौहनिया में गूंजा विकास और जनसेवा का संकल्प
यूपी हेड मनोज कुमार बिन्द
बुलंद चिंगारी न्यूज़ प्रयागराज
प्रयागराज। गौहनिया स्थित जेपीएस कॉलेज में बारा विधानसभा क्षेत्र के सर्वसमाज के लोगों और युवाओं के बीच सक्षम करवरिया ने संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, युवाओं की भूमिका और जनसेवा को लेकर चर्चा हुई। सक्षम करवरिया ने कहा कि जनता के सुख-दुख में हर समय साथ खड़े रहेंगे। साथ ही 3 अक्टूबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।