पशु चिकित्सालयों की अव्यवस्थाओं पर भाकियू संगम मुखर
यूनाइटेड भारत बारा
प्रयागराज। पशु चिकित्सालयों में अव्यवस्थाओं और पशुपालकों को बेहतर इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन संगम के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी ने एसडीएम बारा को पत्र सौंपा। उन्होंने पशु चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं की जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की निगरानी की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।