जारी बाजार में बंद स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीस, हादसे का खतरा
जारी बाजार, प्रयागराज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद होने से रात में हाईवे अंधेरे में डूब जाता है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क और डिवाइडर दिखाई न देने से हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं अंधेरे में हाईवे पर बेसहारा पशु भी बैठे रहते हैं, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जल्द स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराकर चालू कराने की मांग की है।
Bara, Allahabad | Sep 13, 2026