पंवर में धूमधाम से मनाया गया विहिप स्थापना दिवस
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज, कौंधियारा। पंवर ग्राम सभा में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि काशी प्रांत के संगठन मंत्री राजेंद्र भाई जी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान विहिप के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।