सोरांव: मऊआइमा इलाके के पिलखुआ में मछली पकड़ने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, शिकायत दर्ज
मऊ आइमा इलाके के पिलखुआ गांव में मछली पकड़ने का विरोध करने पर मार पीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उक्त गांव निवासी रोहित पटेल का कहना है कि मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह दो लोगों को मारे पीटे और दलित उत्पीड़न में फ़साने की धमकी दी। पीड़ित की नामजद तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।