जमशेदपुर के बारीडीह स्थित केटू मैदान के पास सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई की। ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 52.49 ग्राम ब्राउन शुगर की 214 पुड़िया, तीन मोबाइल फोन और 10,400 रुपये नकद बरामद किए। जानिए पूरी खबर।