सुंदरपहाड़ी: हुल दिवस पर भोगनाडीह क्रांति स्थल पर पुलिस फायरिंग के बाद गोड्डा की सियासत गरमाई
हुल दिवस पर भोगनाडीह में क्रांति स्थल पर पुलिस फायरिंग के बाद मंगलवार को गोड्डा की सियासत गरमा गई है। शाम आठ बजे तक चर्चा का बाजार गर्म रहा।बताते चलें कि भोगनाडीह बरहेट विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है जिसके विधायक खुद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के दो करीबियों की गोड्डा में गिरफ्तारी के बाद भाजपा हमलावर है।