पूर्णिया के मखाने की विदेशों में धूम, ग्रीस तक पहुंचा बिहार का स्वाद!
बिहार के पूर्णिया के मखाने ने अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत करनी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में पूर्णिया के मखाने का जिक्र करते हुए बताया कि बिहार का मखाना अब ग्रीस तक पहुंच रहा है।
प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहुंच से किसानों और स्थानीय उत्पादकों के लिए नए अवसर खुल रहे हैं।
वहीं, पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल के मुताबिक, मखाने की खेती, कारोबार और इससे जुड़ी गतिविधियों में 5 हजार से अधिक लोग शामिल हैं।
पूर्णिया का मखाना अब सिर्फ स्थानीय पहचान नहीं, बल्कि रोजगार और व्यापार की नई संभावनाओं का प्रतीक बन रहा है।
Bihar, India | Oct 28, 2026