भारत-नेपाल सीमा से सटे कंगली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 54.290 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इंडो-नेपाल बॉर्डर पर धुतहा नदी के रास्ते नेपाल से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थ लाए जाने की गुप्त सूचना के आधार पर की गई।