बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर ही हत्या का आरोप। पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। छौराहा पोखरा के पास बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।