‘वाइन ऑन व्हील्स’ का पर्दाफाश, 7.90 लाख की शराब-कार जब्त
सतना। ऑर्डर मिलते ही बिना नंबर की कार से शहर में शराब की डिलीवरी का खेल आबकारी टीम ने पकड़ लिया। आदर्श नगर-हवाई पट्टी में दबिश देकर मकान से 105.5 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर, कीमत करीब 90 हजार रुपए, और 7 लाख रुपए की बिना नंबर कार जब्त की गई।कार्रवाई के दौरान शामू खान, विक्की उर्फ राहुल सिंह और पप्पू सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आबकारी के मुताबिक आरोपी बाहर से शराब लाकर ऑर्डर पर शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। तीनों के खिलाफ धारा 34(2) में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।#WineOnWheels #सतना #अवैधशराब #शराबतस्करी #आबकारीकार्रवाई SatnaNews
Unchahara, Satna | Sep 7, 2026