इंदौर में 2 दिन में 1,000 पेटी अवैध शराब जब्त, कीमत 95 लाख; हरियाणा कनेक्शन की जांच
इंदौर, 5 सितंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। देव नगर क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध एम बूस्टर प्लस आयशर वाहन MP09 GH 2370 की तलाशी में पैरिस रोज प्रीमियम व्हिस्की की करीब 500 पेटी, कीमत लगभग 45 लाख रुपए, बरामद की गई।इससे एक दिन पहले भी आबकारी विभाग ने कंटेनर ट्रक से हरियाणा की करीब 500 पेटी शराब, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए थी, जब्त की थी। दो दिनों में करीब 1,000 पेटी और 95 लाख रुपए की अवैध शराब की जब्ती के बाद विभाग ने शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और परिवहन में शामिल लोगों की जांच तेज कर दी है। लगातार सामने आ रही बड़ी खेपों को देखते हुए संभावित अंतरराज्यीय शरा�