5 साल का प्यार, शादी के बाद पति लापता… दुबई से सतना पहुंची पत्नी
सतना। पांच साल लिव-इन में साथ रहने के बाद शादी करने वाली अश्विंदर कौर अब अपने पति सुनील ठाकुर को खोज रही हैं। महिला के मुताबिक 31 जुलाई को सुनील अचानक दुबई से भारत लौटे और फिर संपर्क टूट गया। पति की तलाश में वह पहले जबलपुर पहुंचीं, फिर सतना आईं और महिला थाने में शिकायत दी।
अश्विंदर के अनुसार दोनों दुबई में नौकरी के दौरान मिले थे और वर्ष 2020 से साथ रह रहे थे। 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के गुरुद्वारे में परिवार की सहमति से शादी की थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष पति को छिपा रहा है। वहीं थाना प्रभारी श्वेता मौर्या ने इसे पति-पत्नी का विवाद बताया है। दोनों पक्षों ने आवेदन दिए हैं, लेकिन फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ।
#सतना #दुबई #पति_की_तलाश #शादी #पति_पत्नी महिलाथाना SatnaNews