अल्बर्ट एक्का (जारी): एसआईआर सत्यापन के लिए प्रखंड सभागार में उमड़ी भारी भीड़, 400 मतदाताओं को मिला नोटिस
जारी प्रखंड सभागार में एसआईआर को लेकर विशेष सत्यापन कैंप का आयोजन किया गया। बूथ संख्या 50 और 51 के करीब 400 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने के बाद उनके सत्यापन के लिए यह कैंप लगाया गया था।कैंप में बड़ी संख्या में मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे। अधिकारियों एवं कर्मियों ने मतदाताओं के दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की।