जारी थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी 43 वर्षीय फुल जेम्स एक्का पिता स्वर्गीय पौलुस एक्का की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया मृतक रविवार से लापता था उसकी खोजबीन की जा रही थी लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पा रहा था। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक कुएं में लोगों ने एक शव को तैरते देखा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।