जारी प्रखण्ड क्षेत्र के सिकरी पंचायत अंतर्गत अंबाटोली गांव में एक दिवसीय पंचायत स्तरीय आम बागवानी किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक एवं प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा उपस्थित रहे। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत स्थानीय गीतों एवं फूलों का गुच्छ भेंट कर किया गया।