अल्बर्ट एक्का (जारी): गोविंदपुर पंचायत के बड़काडीह स्थित शिवघुटरा महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जारी प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के बड़काडीह स्थित शिवघुटरा महादेव मंदिर में शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर स्थानीय व दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया। पूजा पाठ के लिए श्रद्धालु दूर दूर से रविवार की शाम तक आते रहे। सभी ने शिवघुटरा महादेव से मनोकामना हेतु माथा टेका जहां पूजारी ननकु बैगा द्वारा विधिवत सभी श्रद्धालुओं को पूजन कराया गया।