प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में मयूरी ट्रस्ट द्वारा कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल और किसान प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। जानकारी देते हुए बुधवार को दोपहर एक बजे बताया गया कि इस चौपाल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और शिक्षा के महत्व से अवगत कराना है,