परमवीर चक्र विजेता वीर शहीद अल्बर्ट एक्का का जारी गांव आज भी बुनियादी सुविधा पेयजल के लिए तरस रहा है। ग्रामीण 3 वर्ष तक इंतजार किए लेकिन घरों तक नहीं पहुंच पाया पानी। यह प्रोजेक्ट 2 साल का था लेकिन ठिकेदार की लापरवाही के कारण अभी तक अधूरा है। गांव में बन रहा जलमीनार निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। लोगों का कहना है कि काम की रफ्तार सुस्त है।