डूंगरपुर। धम्बोला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया। दोनों की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। जानकारी के अनुसार बेडसा के आदर्श गांव निवासी पंकज कटारा और उनकी पत्नी पायल कटारा पंकज की बहन के घर पीठ में मेहमान के तौर पर जा रहे थे। इसी दौरान धम्बोला अस्पताल के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पायल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पंकज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में डूंगरपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#DungarpurNews #Dhambola #RoadAccident #NewsUpdate #RajasthanNews