सलूंबर के सेमारी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भीमसागर तालाब के पास ऋषभदेव रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में 25 वर्षीय सुरेंद्र मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई 19 वर्षीय जितेंद्र गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। दोनों युवक अहमदाबाद में मजदूरी करते थे और एक दिन पहले ही गांव लौटे थे।
#Salumbar #Semari #SalumbarNews #RoadAccident #RishabhdevRoad