प्रतापगढ़। बांसवाड़ा रोड स्थित आमली घाटी में 24 सितंबर को ट्रॉले और बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए 21 वर्षीय गोविंद मीणा की सोमवार को उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गोविंद मीणा (पुत्र लक्ष्मण मीणा) बडलिया, थाना खमेरा का निवासी था। हादसे के बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर उदयपुर रेफर किया गया था, जहां पांच दिनों तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पीपलखूंट थाने के ASI कैलाश चंद्र ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
#PratapgarhNews #RajasthanNews #RoadAccident #NewsUpdate #AamliGhati