*आगामी त्यौहार के दृष्टिगत थाना लालगंज, पर DJ संचालकों के साथ गोष्ठी की गई-* जनपद बस्ती 10 अक्टूबर 2026
पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रूधौली अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा थाना स्थानीय पर नियुक्त अधि0/कर्मचारीगण की मौजूदगी मे आज आगामी त्यौहार नवरात्रि/दशहरा के संबंध में थाना क्षेत्र के DJ संचालको के साथ गोष्टी की गई । गोष्ठी के दौरान शासन व उच्चाधिकारीगण से प्राप्त दिशा-निर्देशों से जिसमें निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय सीमा का पालन करने हेतु सभी को अवगत कराया गया तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अथवा आपत्तिजनक गाने नही बजाने के निर्देश दिए गये । त्योहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का अनुरोध किया गया । सभी को अवगत कराया गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था को जिस किसी भी द्वारा खराब़ करने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही दृढ़ता के साथ की जाएगी । सभी को आगामी त्यौहार की अग्रिम बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
Basti, Basti | Oct 10, 2026